राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को रक्षा-बंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी लोगों से रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं के सम्मान का संकल्प लेने की अपील की है।
राज्यपाल श्री पटेल ने बधाई संदेश में कहा कि भाई-बहन के पवित्र और प्रगाढ़ प्रेम का प्रतीक रक्षा-बंधन पर्व पारिवारिक समरसता की प्रेरणा देता है। सभी भाई-बहन इसे पारस्परिक सम्मान, विश्वास और कल्याण की मंगल कामना के साथ मनाते हैं।
राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने विश्वास व्यक्त किया है कि भारतीय संस्कृति के इस पर्व से सामाजिक सद्भाव, नारी सम्मान तथा राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होगी।
Post a Comment